महात्मा गांधी स्कूल में समर कैम्प के तहत बॉयज और गर्ल्स को दी जा रही कबड्डी की ट्रेनिंग ।
बहरोड़ । शिक्षा विभाग के निर्देश पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में समर कैंप के तहत छात्र छात्राओं को खेलों की ट्रेनिंग दी जा रही है । इसी के तहत बहरोड़ की महात्मा गांधी स्कूल में छात्र छात्राओं को सरकारी विद्यालयों के ट्रेनर्स द्वारा कबड्डी की ट्रेनिंग दी जा रही है । इस ट्रेनिंग में बानसूर, हमजापुर सहित आसपास के स्कूलों के छात्र और छात्राएं सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे तक ट्रेनिंग ले रहे हैं । बॉयज के ट्रेनर्स ओमप्रकाश यादव, शीशराम यादव,राजकुमार यादव,जितेंद्र कुमार,जलेसिंह यादव और गर्ल्स की ट्रेनर्स सुमन यादव और लक्ष्मी यादव ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को ग्राउंड ट्रेनिंग के साथ-साथ खेल की थ्योरी क्लास देकर कबड्डी की बारीकियां सिखाई जा रही हैं । यहाँ सभी बच्चे इस कैम्प के माध्यम से अपने आप को चुस्त दुरुस्त तो रख ही रहें और स्टेट या नेशनल लेवल पर कबड्डी खेलने के अपने सपनों को पूरा करने के लिए कबड्डी के मैदान में अपना पसीना बहा रहे हैं । कैम्प के संयोजक संस्था प्रधान महिपाल यादव व सहसंयोजक धर्मपाल मीणा व्यवस्थाओं में अपना सहयोग दे रहे हैं।
Comments
Post a Comment