एयरफोर्स में पायलेट ऑफिसर बनने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत ।

बहरोड़। क्षेत्र के गाँव ऊँटोली निवासी निशान्त पुत्र अनिल यादव का एयरफोर्स पायलेट ऑफिसर में कमीशन होने पर ग्रामीणों के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गाँव में स्वागत जुलूस निकालने के साथ साथ निशांत ने स्थानीय मन्दिरों में धोक लगाई। ऊँटोली निवासी बहरोड़ के उद्योगपति कृष्ण यादव के द्वारा निशांत का साफा पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। गाजे बाजे के साथ उनके घर ले जाया गया व हनुमानजी की सवामणी कर आगंतुक अतिथियों को भोजन प्रसादी वितरण की गई । इस अवसर पर रिटायर्ड एसआई हरिसिंह यादव, हवलदार दयाराम यादव,चेतराम यादव, भोला यादव, अनिल यादव, रिटायर्ड सूबेदार कंवर सिंह, संदीप यादव, रोहतास यादव, रवींद्र, सुल्तान यादव, सरपंच हरभज यादव, कृष्ण यादव, अंकित कुमार, सुरेश खन्ना, राजपाल, सचिन, प्रदीप सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।