पैसे ने कर दिया नीति, नियत और विश्वास का कत्ल ...

(Sanjay Hindustani) यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए हैं और आप उसके पास माँगने चले गए तो *एक गवाह* और कैमरा अवश्य चालू रखना ..... 

*नहीं तो अपने ही पैसे माँगने पर महिला से छेड़छाड़ सहित और कोई भी झूठा मामला दर्ज हो जाएगा ।* 

क्योंकि हमारी पुलिस  *झूठ और फरेब* करने वाली महिला को पाक साफ और 55-60 साल के बुजुर्ग को तुरंत दोषी मान लेती है बिना किसी सबूत के और जायज मामलों में सबूत के नाम पर आपको DSP, SP, IG साहब के कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ जाएंगे ।

*दूसरा* किसी से भी ( सगा भाई या रिश्तेदार या चाहे कोई भी हो )  यदि किसी भी तरह के पैसे का लेन देन करें तो *विश्वास* के दम पर नहीं बल्कि लिखित में अवश्य रखें कुछ दस्तावेज ..... नहीं तो काम के वक्त लिए किसी की मदद को दिये पैसे के लिए आपको दर दर भटकना पड़ सकता है । 


क्योंकि *पैसे* ने नीति,नियत, विश्वास सहित सभी सिद्धांतों का कत्ल कर दिया है और फिर भी यदि यकीन न हो तो 7 दिन थानों के बाहर जाकर खड़े हो जाना ...... विश्वास से कहता हूं *किसी को भी पैसे नहीं देंगे आप और हम ।*


फिर भी यदि कोई फंसेगा तो ..... चक्कर ही काटेगा ।

🙏🏻

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।