मिनी जंबूरी में स्थानीय स्काउट संघ ने जीते 2 अवार्ड ।
बहरोड़ । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ बहरोड ने जिला प्रतियोगिता रैली मिनी जंबूरी में 15 से 20 अक्टूबर बानसूर में स्काउट गाइड की । 165 की बड़ी संख्या के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए कई मेडल जीते, एडवेंचर पायनियरिंग मार्च पास्ट कलर पार्टी स्कलोरामा प्रदर्शनी सांस्कृतिक कार्यक्रम फूड प्लाजा गेट बनाना, पारंपरिक पहनावा, में भाग लेकर अच्छा रिजल्ट हासिल किया ।
स्थानीय संघ बहरोड से रामरतन जोशी गंडाला, रिवाली जागवास,भीमराज बर्डोद, बालिका जखराना ,खोहर आरपीएस सोतानाला सर्वोदय बाल भारती, महात्मा गांधी बहरोड ,महनैम गंडाला ने भाग किया ।
इस दौरान संघ सचिव रेणुका यादव,रामचंद्र,राजेश, नरेंद्र, राजरूप शास्त्री, सुषमा, ज्योति वर्मा, कल्पना, कोमल, पवन मानसिंह, धर्मेंद्र, जगदीश, राजेश के साथ स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन सहित सचिव प्रवीण यादव आदि मौजूद रहे ।
Comments
Post a Comment