अलवर में मिलावट खोरों के खिलाफ केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल जयपुर एवं जिला अलवर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई, 2200 किलो मिलावटी कलाकंद कराया नष्ट ।

अलवर 20 अक्टूबर। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे "शुद्ध आहार ,मिलावट पर वार"  के तहत प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा इकबाल खान  के निर्देशो की अनुपालना मे संयुक्त आयुक्त डॉ. एस. एन. धौलपुरिया के निर्देशन में केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एवं अलवर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से अलवर स्थित बेड़ा का बास ,तहसील किशनगढ़बास मेसर्स सरफराज मिल्क केक के प्रतिष्ठान पर मिलावटी कलाकंद को लेकर कार्यवाही की गई । 
यहाँ पर मिल्क, मिल्क पाउडर,रिफाइंड तेल एवं सूजी से कलाकंद बनाया जा रहा था । मोके से एफएसएस एक्ट के तहत नमूना लेकर शेष 2200 किलो मिलावटी कलाकंद नषट कराया गया । मौके पर देखा गया कि मौजूद कर्मचारियों का मेडिकल नहीं करवाया गया था। फर्श टूटा हुआ पाया गया एवं चारों तरफ गन्दगी भी फैली हुई थी और अनहाइजीनिक कंडीशन में कलाकंद बनाया जा रहा था। 

कार्रवाई के दौरान जिला अलवर खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव एवं केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल से विनोद शर्मा,लोकेश शर्मा, देवेंद्र राणावत मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।