राइजिंग राजस्थान से कोटपूतली बहरोड़ में खुलेंगे समृद्धि के द्वार,5750 करोड़ रुपए के 95 एमओयू प्रस्तावित ।

कोटपूतली-बहरोड़ । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए कटिबद्ध है। राइजिंग राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले में उद्योगों की बहार आने वाली है। बड़ी संख्या में निवेशक यहां उद्योग स्थापित करने के लिए रूचि दिखा रहे है। मुख्यमंत्री शर्मा की मंशानुरूप 'राइजिंग राजस्थान' ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सम्मिट-2024 के माध्यम से प्रदेश में औद्योगिक समृद्धि के द्वार खुलेंगे। प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए निजी क्षेत्रों के निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसी के साथ निवेशकों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए एमओयू किए जा रहे हैं।
औद्योगिक विकास होने से युवाओं को मिलेगा रोजगार । 

युवाओं को राजकीय विभागों के साथ निजी क्षेत्रों में रोजगार व स्वरोजगार के लिए अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश की भजनलाल सरकार संवेदनशील है। 'राइजिंग राजस्थान' इन्वेस्टर मीट के माध्यम से प्रदेश सरकार औद्योगिक संघ के प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों व निवेशकों को फैसिलिटेट कर औद्योगिक संभावनाओं पर निरंतर प्रगतिरत है। इन्वेस्टमेंट सम्मिट के माध्यम से औद्योगिक विकास की अपार संभावनाओं के साथ प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। इन्वेस्टमेंट सम्मिट में ऊर्जा, स्वास्थ्य कृषि, पर्यटन, शिक्षा, विनिर्माण सहित सेवा प्रदाता विभागों के माध्यम से निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है।

जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल शर्मा के निर्देशन में नीमराना के होटल लाल विलास पर 25 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे से जिला स्तरीय राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट आयोजित किया जाएगा। जिले में राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट में उद्योगपतियों व निवेशकों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में अभी तक 5750 करोड़ रुपए के 95 एमओयू प्रस्तावित हैं।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।