ADM कोटपूतली ओमप्रकाश सहारण के नेतृत्व में स्वास्थ्य एवं रसद विभाग की बोहरा मिष्ठान भंडार पर संयुक्त कार्रवाई, 500 किलो दुषित एवं बदबूदार रसगुल्ले कराऐ नष्ट ।

 अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण के दिशा निर्देश में और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष सिंह शेखावत के नेतृत्व में बहरोड में मिलावटखोरों के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई की गई। 
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा चलाई गई "शुद्ध के लिए युद्ध अभियान" के तहत सूचना मिली की बहरोड में मैसर्स सुरेंद्र बोहरा , बोहरा मिष्ठान भंडार द्वारा गोदाम पर खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं फ़ूड सेफ्टी एक्ट 2006 के नियमों का उलघंन लगातार किया जा रहा है जिसकी मौके पर खाद्य सुरक्षा दल के साथ पहुंचने पर सूचना सही पाई गई। 
सूचना सत्यापित होने पर कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा दल को करीब 500 किलो दूषित एवं बदबूदार रसगुल्ले, छेना की मिठाई पाई गई जो कि स्टील के बर्तनों में रखी गई थी । खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत सैंपल लेकर जयपुर प्रयोगशाला में भिजवाया गया और दूषित और बदबूदार मिठाई को तहसीलदार अभिषेक यादव के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा  मौके पर जेसीबी मंगाकर गड्ढा खुदवा कर उसमें नष्ट करवाया गया। 
कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान द्वारा नियमों का उल्लंघन करके घरेलू सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा था जांच दल द्वारा तुरंत रसद विभाग को मौके पर बुलवाया गया और 12 घरेलू सिलेंडरों को मौके पर ही जप्त किया गया।

 "इस तरह की कार्रवाई लगातार की जाती रहेगी, सरकार द्वारा मुखबिर योजना के तहत शिकायत कर्ता को 51 हजार का इनाम भी दिया जाता है और 181 पर शिकायत करने पर कार्रवाई अवश्य होती है । सरकार की कोशिश है किसी भी नागरिक की दूषित पदार्थों से किसी भी तरह का स्वास्थ्य नुकसान न हो ।" - हेमंत यादव, फूड सेफ्टी ऑफिसर, अलवर

कार्रवाई में  सीएमएचओ आशीष सिंह शेखावत,तहसीलदार अभिषेक यादव,खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन लाल, रसद विभाग से प्रवर्तन निरीक्षक विजयपाल, बीसीएमओ डॉ.रविकांत यादव , नगर परिषद एईएन राजेश टेलर सहित अन्य अन्य अधिकारी एवम कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।