कोटपूतली में हाईवे स्थित होटलों में ADM सहारण के नेतृत्व में "शुद्ध आहार -मिलावट पर वार" अभियान के तहत की गई कार्रवाई ।
कोटपूतली-बहरोड़ । अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत कोटपूतली के प्रमुख हाईवे स्थित होटल पर भोजन, मसाले आदि की जाँच की व सैंपल लेकर परीक्षण के लिए लेबोरेट्री में नमूने भेजे , यदि सैम्पल में कमी पाई गई तो संबंधित फर्म मालिकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।
ADM ने बताया कि आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत दीपावली पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले भर में मेडिकल विभाग द्वारा खाद्य पदार्थ में मिलावट करने वालों के खिलाफ निरंतर कार्यवाहियां की जा रही है ।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शेखावत के नेतृत्व में होटल हाईवे किंग के यहां से ग्रेवी घी और तेल का नमूना जांच हेतु लिया । होटल ओल्ड राव के यहां से तेल पनीर और ग्रेवी, मन्नत रिसोर्ट से मिर्च पाउडर और तेल का नमूना जांच हेतु लिया गया । ओल्ड राव होटल पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के निहित प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक दस्तावेज पूर्ण नहीं पाए जाने पर संबंधित फर्म को नोटिस जारी किया गया।
होटल संचालकों को साफ सफाई, फूड लाइसेंस डिसप्ले, फूड हैंडलर्स का मेडिकल करवाने,पेस्ट कंट्रोल करवाने के निर्देश प्रदान किए गए।
Comments
Post a Comment