ADM सहारण के नेतृत्व में बहरोड़ में मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन फ़ूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई ...

बहरोड़ । अलवर जिले में फूड एवम सेफ्टी विभाग को क्षेत्र के आसपास नकली एवं मिलावटी घी बेचने की जानकारी मुखबिर द्वारा मिल्क । सूचना सत्यापित करने के बाद 25 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा दल अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओ पी सहारण के दिशा निर्देश में मैसर्स सांवरिया एग्रो फूड्स कुंड रोड बहरोड पहुंचा। 
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि मैसर्स साँवरिया एग्रो फूड्स द्वारा बहरोड़ क्षेत्र में लंबे समय से घी का कारोबार किया जाता है । छापे के दौरान मौजूद कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि मालिक द्वारा दिल्ली से लोहे के बड़े ड्रम्स में मिलावटी देसी घी लाकर पूरे क्षेत्र में मांग के अनुसार व्यापारियों को बेचा जाता है ।
उपस्थित कर्मचारी रमेश ने बताया कि प्रतिष्ठान का मालिक मनजीत है जो हरियाणा के हिसार का रहने वाला है और हम यह कार्य लंबे समय से कर रहे हैं जिसकी हमें तनख्वाह दी जाती है । मौके पर तीन लोहे के ड्रम्स में लगभग 550 किलो घी मिला ।  नकली या मिलावटी होने के आशंका पर खाद्य सुरक्षा दल द्वारा मौके पर नमूनीकरण कर बाकी बचे करीब 550 किलो घी को जप्त कर लिया गया।
 "खाद्य सुरक्षा लैब द्वारा नमूने का परिणाम आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 तहत के कानूनी कार्रवाई अमल में लायी जावेगी ।"- हेमंत यादव,FSO, अलवर

 खाद्य सुरक्षा दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन लाल भी साथ मे रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।