दिव्यांग बच्चों ने हस्तनिर्मित उत्पादों की स्टेडियम के बाहर लगाई स्टॉल, BDO प्रेम प्रकाश ने किया स्टॉल का उद्घाटन ।

बहरोड़। शहर के महात्मा गांधी स्टेडियम गेट के समक्ष मंगलवार को शरबती देवी दिव्यांग सशक्तिकरण केंद्र के दिव्यांग बच्चों द्वारा हस्त निर्मित सामग्री जैसे मोम के दीपक, मोमबत्ती, आर्ट एंड क्राफ्ट, वॉल हैंगिंग, महिलाओं के पर्स, बंदरवाल, मिट्टी के गणेश जी सहित अनेक समान की तीन दिवसीय अस्थाई स्टॉल स्टॉल का शुभारंभ किया गया।
 बीडीओ प्रेम प्रकाश  पंचायत समिति बहरोड़ द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। वयस्थापक महेश कुमार ने बताया कि संस्था पिछले छः वर्षों से दिव्यांगों के कल्याण हेतु करायरत है। इन बालकों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। इस कड़ी में दो दृष्टि बाधित बालकों ने मिठाई के डब्बे बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर पिछले दो साल से भिवाड़ी में खुद का काम कर रहे हैं। वहीं तीन बोलने और सुनने में असमर्थ बालकों का नीमराना की बिस्किट कंपनी में चयन हुआ है। जो तीन साल से कंपनी में कार्यरत हैं। यह संस्था की आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम को दर्शाता है। 

 साथ ही आमजन से भी सहयोग हेतु आगे आने का आव्हान किया। इस मौके पर संस्था द्वारा बीडीओ को बड़ा दीपक व स्मृति स्वरूप हस्त निर्मित गणेश जी की प्रतिमा से भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रवि कुमार, राकेश कुमार, रामावतार, रविन्द्र कुमार इंदौरा, संदीप यादव, प्रियंका तोमर, हिमांशु,गौरव, मनीष, दीपांशु, मोहनलाल ,श्याम,विकास, शुभम, देवांश,समीर, योगेंद्र ,छोटूराम,अनिकेश, मुकेश, ललिता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

"संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय है और जब कभी मेरे लायक काम होगा मैं सदैव तत्पर रहूंगा । दिव्यांग बच्चों द्वारा किया जा रहा यह रचनात्मक कार्य वास्तव में ही अद्भुत है शरबती देवी के संचालक अपनी तरफ से पूरी भूमिका इन बच्चों को आत्मनिर्भर में निभा रहे हैं ।" - प्रेम प्रकाश, विकास अधिकारी, पंचायत समिति बहरोड़

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।