रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का हुआ दहन

बहरोड़। शहर के महात्मा गांधी खेल स्टेडियम में 61 फीट के रावण और 51 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले का दहन हुआ। इस दौरान कस्बे सहित आसपास के गांव ढाणियों से लोग पहुंचे। भगवान श्रीराम ने जैसे ही अग्निबाण चलाया। रावण का पुतला धू-धू कर जलने लगा और एक ही मिनट में खाक हो गया। इससे पूर्व यहां लोगों ने भगवान श्री राम के गगनभेदी जयकारे लगाए। दहन से पहले आतिशबाजी की गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. जसवंत यादव ने कहा कि जिस तरह से भगवान श्रीराम में रावण की अहंकार को मारा था। इस तरह बहरोड में भी अपराध को खत्म करने की जरूरत है। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति सीताराम यादव, नगर परिषद कमिश्नर धर्मपाल जाट, पंचायत समिति प्रधान सरोज बस्तीराम यादव, क्रिकेट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मोहित यादव, पूर्व जिला प्रमुख किरण यादव, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष पवित्रा यादव, नीमराना प्रधान संतोष यादव, एसडीएम रामकिशोर मीणा, पुलिस उपाधीक्षक कृतिका यादव और तहसीलदार अभिषेक यादव, नगर परिषद एईएन राजेश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। #behrornews

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।