जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने किया बहरोड़ क्षेत्र का दौरा , लीगेसी वेस्ट तथा सेसड़ा जोहड़ जल भराव समस्या के समाधान के दिए निर्देश ।
कोटपूतली-बहरोड़ । जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बुधवार को प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा दिया. उन्होंने शहर के सड़़कों के दुरुस्तीकरण, सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने लीगेसी वेस्ट (पुराना कचरा निस्तारण ) के लिए कार्य योजना बनाकर शीघ्र धरातल पर उतारने के निर्देश प्रदान किये है।
इसके साथ ही जिला कलेक्टर ने सेसड़ा जोहड़ में जल भराव की समस्या का समाधान शीघ्र करने के लिए कहा।
इसके पश्चात जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बजट घोषणा 2024 के तहत बस स्टैंड के लिए प्रस्तावित साइट का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल में बहरोड जिला अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण कर तय समयावधि के भीतर कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश मौजूद अधिकारियों को दिए।
इस दौरान उपखंड अधिकारी रामकिशोर मीणा,तहसीलदार अभिषेक यादव,नगर परिषद AEN राजेश टेलर, JEN संजय वर्मा,जिला अस्पताल में PMO सुरेश यादव, मुकेश जमादार,पटवारी सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment