राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट से जिला भरेगा विकास की ऊंची उड़ान -कल्पना अग्रवाल

कोटपूतली-बहरोड़ । जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल के प्रयासों तथा नियमित मॉनिटरिंग के बाद पिछले दो दिनों में कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 2 हजार 8 सौ 81 करोड़ रुपए के नए एमओयू  प्राप्त हुए ।  उल्लेखनीय है कि जिले में निवेश को बढ़ाने के लिए जिला कलेक्टर द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है उसी के परिणाम स्वरूप आज तक कुल 4881 करोड़ रुपए के 86 एमओयू  प्राप्त हो चुके हैं और इसमें निरंतर वृद्धि के प्रयास किए जा रहे हैं ।
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत क्षेत्रीय निवेश को बढाया देने के उद्देश्य से कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जिला स्तरीय इन्वेस्टर समिट का आयोजन  25 अक्टूबर को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक उद्योगपतियों एवं औद्योगिक संघों को जिले में निवेश हेतु प्रोत्साहित करना है ताकि जिले के औद्योगिक विकास को गति मिल सके।

जिले में इच्छुक निवेशक विभिन्न क्षेत्रों यथा कृषि प्रसंस्करण, ऊर्जा नवीकरणीय, खनन,केमिकल, फर्टिलाइजर सौर ऊर्जा संयंत्र इत्यादि क्षेत्रों में निवेश को लेकर उत्साहित है। 

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में जिला बने सिरमौर ।

जेवीवीएनएल के अधिशासी अभियंता मनोज गुप्ता ने बताया कि जिले में भविष्य में नवीकरणीय ऊर्जा विशेष रूप से सौर ऊर्जा के उत्पादन एवं विकास की अत्यन्त संभावना है। जिले में लगभग 275 करोड़ रु. के निवेश के प्रस्ताव सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्राप्त हुए है एवं राज्य व केंद्र सरकार की ओर से सौर ऊर्जा उत्पादन, संग्रहण, वितरण हेतु विभिन्न तरह की योजनाएं संचालित कर निवेशकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम के तहत जिला कलक्टर के निर्देशन में  राहुल कुमार भट्ट (क्षेत्रीय प्रबंधक नीमराना) ने बताया कि जिले में निवेश को लेकर उद्योगपति लगातार संपर्क कर अधिकाधिक संख्या में एमओयू के प्रस्ताव भिजवा रहे है। 

जिला स्तरीय समिट को लेकर तैयारियां अन्तिम चरण में ।

 क्षेत्रीय प्रबंधक नीमराना ने बताया कि जिला स्तरीय इन्वेस्टमेंट समिट को लेकर तैयारियां अन्तिम चरण में है। जिले के महत्वपूर्ण स्थानों पर होर्डिंग्स और बैनर चस्पा किये जा चुके है एवं दूरभाष पर लगातार जिले के अनिवासी राजस्थानी उद्यमियों एवं अन्य वीआईपी को उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित करने संबंधी कार्यवाही की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।