बहरोड़ मांढ़ण क्षेत्र में पूर्व विधायक बलजीत यादव की गाड़ी ने मारी मोहित की गाड़ी को टक्कर, कई धाराओं में मामला दर्ज ,वीरेंद्र यादव और उदनवास के विकास पुलिस हिरासत में ।
बहरोड़ । बलजीत द्वारा किये हमले के मामले में थाने में FIR दर्ज करवाते हुए मोहित यादव ने बताया कि आज 20 अक्टूबर 2024 को करीब 4.30 बजे शोक सभा करके आनन्दपुर से मांढण की अपनी टोयटा फारचुनर कार RJ02 UA 9095 में आगे बाली सीट पर कन्डकटर साईड बैठा हुआ था तथा मेरी गाडी को ड्राईवर हितेश शर्मा चला रहा था ,तभी मांढण चोराहे के पास आनन्दपुर रोड पर RJ 14 UH 3230 नम्बर की काले रंग की स्कोर्पियो गाड़ी आई जिसमें आगे की सीट पर कंडक्टर साइड में आगे की ओर बैठे पूर्व विधायक बलजीत यादव ने अपने ड्राईवर को इशारा कर तेज गति से लाकर मुझे जान से मारने की नीयत से मेरी गाडी को मेरी तरफ से टक्कर मारी जिससे मेरी गाडी बंद हो गई। बलजीत ओर उसके साथी वीरेन्द्र दहमी,सोनु बागी मांढ़ण, विकास पुत्र प्रभुयदयाल, सौदल पहलवान मोहम्दपुर,नीरज दहमी, ज्ञानसिह उदनवास,देवेन्द्र उर्फ मोनु सहित 3-4 अन्य व्यक्ति गहाथों में लोहे के सरिये व लकड़ी के डन्डे व अवैध हथियार रिवाल्वर लेकर गाड़ी से नीचे उतरे और बलजीत व उसके सभी साथियों ने मेरी गाडी का फाटक खोल मुझे शर्ट खींचकर बाहर निकाल बोला," साले नेता तु पिछली बार तो मेरे करवाये गये हमले से बच गया था आज तुझे निपटाऊंगा ।" इतने में मेरी गाड़ी में मेरे साथ पिछे की सीट पर बैठे हुये अश्वनी टाईगर, विकास भानोत, अनुराग मेहरा नीचे उतरे और बलजीत व उसके गुंडों से बीच बचाव करते हुये मुझे छुडाया । इस पर बलजीत यादव ने मेरे साथ चल रहे अनुराग मेहरा को धमकाया और कहा साले चमार डेढ़ तेरी इतनी हिम्मत तु मेरे दुश्मन के साथ रहेगा, इतना कहकर बलजीत अपनी गाडी में बैठ गया और अपने उक्त गुंडो को बोल गया कि," इनको निपटा दो ।" बलजीत के नामजद गुंडों ने ने लाठी और लोहे के सरियो से मेरे साथ चल रहे विकास,अश्विनी, अनुराग, हितेश शर्मा के साथ मार पिटाई की । बलजीत के पीएसओ ने भी रिवाल्वर लोड करके मुझे धमकाया व बलजीत के साथी सूरत ने हवाई फायरिंग करके मुझे धमकी दी की," दोबारा इलाके में नेता गिरी की तो सीधी गोली तेरी सीने पर लगेगी।"
फोन कर पुलिस को सुचना देकर उक्त घटना से अवगत करवाया जिस पर मांढ़ण पुलिस तुरन्त मौके पर पहुंच गई जिससे बलजीत व उसके साथी पुलिस को देख जल्दी से गाडी मे बैठकर भागने लगे और पुलिस ने आरोपी वीरेन्द्र यादव और विकास उदनवास को मोके पर ही पकड लिया तथा बलजीत और उसके साथी दो गाडीयों मे भागने में सफल हो गये।
धारा 191 (2), 191(3), 190,109,115(2), 126(2), 125, 324(4), 351(3), बीएएस व 3(1) (r) (s) 3(2) (va) sc/st एक्ट में हुआ मामला दर्ज । मामले की जाँच बहरोड़ DSP कृतिका यादव करेंगी ।
Comments
Post a Comment