नीमराणा में जिला स्तरीय इन्वेस्टमेंट मीट की पूर्व तैयारियों का जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने लिया जायजा , संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।
बहरोड़। राज्य में निवेश के नए अवसरों को सृजित करने और आर्थिक स्मृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कोटपूतली बहरोड़ जिले में 'राइजिंग राजस्थान' के तहत आज एक सम्मेलन का आयोजन होटल लाल निवास नीमराना में आयोजित किया जायेगा।
कार्यक्रम के चीफ गेस्ट राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण राज्य मंत्री वविजय सिंह चौधरी,गेस्ट ऑफ ऑनर जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह सहित जिले के समस्त विधायक गण विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे ।
प्रशासन की ओर से जिले के प्रभारी सचिव शिव प्रसाद नकाते (आईएएस),जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल होंगे ।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक एस. एस. खोरिया ने बताया कि इन्वेस्टर मीट सम्मेलन में ऊर्जा,विनिर्माण, सेवा तथा ट्रेडिंग क्षेत्र के प्रस्तावित निवेशकों के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किए जाएंगे।
Comments
Post a Comment