गरीबनाथ छात्रावास में कल होने वाला है विवादित कार्यक्रम, कार्यक्रम को रोकने के लिए ज्ञापन सौंपा, अभी चल रहा है मामला कोर्ट में ।

बहरोड़। बाबा गरीबनाथ शिक्षा सेवा समिति द्वारा शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन पत्र देकर 27 अक्टूबर को अलवर रोड पर गरीब नाथ छात्रावास में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम को रोकने की मांग की है। ज्ञापन पत्र में बताया कि बाबा गरीबनाथ मंदिर सामदा के महंत रघुनाथ महाराज के देव लोक गमन के बाद 2017 से लगातार महंत हरिनाथ महाराज की देखरेख में बाबा गरीबनाथ शिक्षा समिति द्वारा इस छात्रावास के सभी कार्यकलाप किए जा रहे हैं लेकिन महंत चंद्रनाथ महाराज अपने आप को गलत तरीके से अध्यक्ष बताते हुए एक राजनैतिक प्रोग्राम कर रहा है। जिसके लिए समिति से किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई और ना ही समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सूचना दी गई।
 ऐसे में छात्रावास में बगैर जानकारी के किए जा रहे आयोजन को लेकर समिति के लोगों में रोष बना हुआ है। राजनैतिक कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र भी छपवाए हैं। जिसके माध्यम से जानकारी जब संस्था को लगी तो उनके पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक सामूहिक बैठक बुलाई और इस कार्यक्रम को रोकने का सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया। 
शुक्रवार को एसडीएम के नाम पीए सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर 27 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम को रोकने की मांग की गई। बाबा गरीबनाथ शिक्षा सेवा समिति सचिव रतननाथ महाराज ने बताया कि चन्द्रनाथ महाराज ने छलकपट करते हुए फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन करवाया और अध्यक्ष बना। वो पहले भी एक मुकदमे में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।

 उसके खिलाफ बहरोड़ और मुण्डावर के कोर्ट में फौजदारी व सिविल के कई मामले विचाराधीन हैं जिनकी जांच चल रही है। दोनों ही पक्षों के दर्जन भर मामले एक-दूसरे पर दर्ज करवाए हुए हैं। ज्ञापन के दौरान मेघवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष छाजुराम, मनजीत, अजय, विजय, ओमवीर सिंह, सुनील मेघवाल, राजेश मेघवाल, भीम सिंह मौजूद रहे। 
बता दें कि 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे अलवर रोड पर स्थित गरीब नाथ छात्रावास पर बाबा गरीब नाथ शिक्षा सेवा समिति के द्वारा स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव को बनाया गया है। 
साथ ही विशिष्ट अतिथि महंत संपतनाथ महाराज, नगर परिषद के सभापति सीताराम यादव, बहरोड पंचायत समिति प्रधान सरोज बस्तीराम यादव, रिटायर्ड आईजी सत्यवीर सिंह, नीमराना एएसपी शालिनी राज, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मोहित यादव को बनाया गया है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत चंद्रनाथ महाराज गद्दिपीर सामदा एवं समिति अध्यक्ष के द्वारा करना बताया गया है जिसका यह लोग विरोध कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।