गोपेश बहरोड़ बने बजरंग दल के नगर संयोजक ।

बहरोड़ । विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड महामंत्री सुमित यादव ने कस्बे के जैतपुरा मोहल्ला निवासी गोपेश बहरोड़ को बजरंग दल का नगर संयोजक के पद पर नियुक्त किया है । गौरतलब है कि गोपेश बहरोड़ पिछले कई वर्षों से आसपास के क्षेत्र में गो सेवक के रूप में गायों की रक्षा का कार्य कर रहे हैं । प्रखंड महामंत्री ने बताया कि गोपेश के पिछले सामाजिक कार्य और गोसेवा को देखते हुए इन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है । 
"आमजन हमें गुंडा शब्द से संबोधित न करें क्योंकि हम और हमारे गोरक्षक साथी बिना तनख्वाह के गाय माता की रक्षा करते हैं । आगे संगठन के द्वारा जो भी निर्देश दिए जाएंगे उस पर अमल किया जाएगा ।" - गोपेश बहरोड़, नवनियुक्त, नगर संयोजक, बजरंग दल, बहरोड़

इस अवसर पर नूतन,अनुराग,गोलू,पीयूष, दीपक,आदि, मोहित सहित अन्य युवा मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।