दीपावली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट ।

कोटपूतली-बहरोड़ । जिला मजिस्ट्रेट कल्पना अग्रवाल ने कहा कि 31 अक्तूबर को दीपावली का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। पर्व के चलते भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए दीपावली पर्व पर  जिले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट अग्रवाल ने कहा है कि पर्व के दौरान बाजारों में बहुत ज्यादा भीड़ एकत्रित होने की संभावना है, जिस कारण शरारती असामाजिक तत्वों द्वारा इसका फायदा उठाकर कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित किया जा सकता है। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्राधिकार में व अतिरिक्त जिला कलेक्टर जिले के ओवरऑल इंचार्ज होंगे। इस दौरान संबंधित ड्यूटी मजिस्ट्रेट समस्त कार्यवाही नियमानुसार करें तथा वह यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी न्यायालय के आदेशों की उल्लंघन न हो।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।