डेंगू पेशेंट महिला को प्लेटलेट्स व रक्तदान कर बचाई जान, जनता की नजर में रियल हीरो बने पाली निवासी राकेश जयपाल ।
बहरोड़। रक्तवीर राकेश जयपाल ने जीवन का 71 वां रक्तदान कर डेंगू पेशेंट महिला की जान बचाई। राकेश ने बताया कि नारनौल की महिला अंजली 6000 प्लेटलेट्स के चलते हालत बहुत गंभीर बनी हुई थी। कई रक्तदाता लगातार रिजेक्ट हो चुके थे, तब राकेश जयपाल नीमराना सचखंड आसपाल पहुंचे और तुरंत अपने शरीर की जांच करवा कर जरूरतमंद को प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाई। महिला के परिजनों ने राकेश का आभार जताया।
गौरतलब है कि टीम वक्त पे रक्त का संचालन करते हुए हर रोज 4 से 5 प्लेटलेट्स जरूरतमंदों को निशुल्क उपलब्ध करवाते हैं। लगभग 1000 युवा साथियों की टीम बनाकर मदद करते हैं। साथी टीम के सभी सदस्यों का आभार जताया है जो जरूरतमंदों के लिए दिन-रात 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं और निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं। दिल्ली, जयपुर, यूपी, हरियाणा, बहरोड़, कोटपूतली, नीमराना, शाहजहांपुर, गुड़गांव अनेक स्थानों पर अपना हर संभव प्रयास कर जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करवाते हैं।
"मेरे शरीर के खून का आखिरी कतरा बहा देंगे लेकिन ब्लड या प्लेटलेट्स के अभाव में किसी की जान नहीं जाने देंगे । कई बार प्लेटलेट्स में ग्रुप मैच होने में दिक्कत आ जाती है लेकिन बिना तनख्वाह और बिना लोभ लालच के जुड़े युवाओं की फौज सदा तैयार रहती है ।" - राकेश जयपाल, रक्तवीर, बहरोड़
Comments
Post a Comment