महर्षि वाल्मीकि जन्म महोत्सव के तहत काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन ।

#बहरोड़ । अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वाधान में कस्बे के अलवर रोड़ स्थित कृषि मंडी के सामने मुस्कान मैरिज गार्डन में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया । आरएसएस के घटक दल द्वारा आयोजित गैर राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन रिवाला धाम के संत गणेशानंद जी महाराज  के सान्निध्य में हुआ । इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. पवन पुत्र 'बादल' ने कहा पौराणिक कथाओं के मुताबिक, महर्षि कश्यप और अदिति के नौवें पुत्र वरुण और उनकी पत्नी चर्षणी के घर महर्षि का वाल्मीकि हुआ था। इनके भाई का नाम भृगु था। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण में एक परिवार कैसे रहा जाता है उसमें अभी समस्याओं का समाधान भी बताया गया है ।


गणेशानंद महाराज ने शिक्षा,स्वास्थ्य, न्याय व्यवस्था पर कहा कि पहले स्कूल,अस्पताल कम थे और पंच परमेश्वर ही न्याय कर देते थे लेकिन आज काफी मात्रा में स्कूल खुल गए लेकिन आजकल के बच्चों को संस्कार नहीं दे पा रहे । अस्पताल और डॉक्टर्स पहले से ज्यादा हैं लेकिन लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या ज्यादा हो रही हैं और न्याय के लिए थाने और न्यायालय खुल गए हैं लेकिन बिना पहुँच वाले लोगों को आज भी न्याय नहीं मिल पा रहा है । यह सोचनीय है कि हम आज से 50 वर्ष पहले संसाधनों के अभाव में सही जीवनयापन करते  थे या आज सम्पूर्ण संसाधन होने के बावजूद आज । विजय नागपाल ने भगवान श्रीराम के चरित्र पर कविता पाठ करते हुए कहा कि भगवान राम ने आदर्शों पर चलते हुए समाज ने सदैव राष्ट्रहित में कार्य किया है. भारत में संस्कार, परिश्रम और ईमानदारी की गहरी जड़ें हैं जो हमारी भारतीय संस्कृति के मूल सिद्धांत हैं । कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश भार्गव 'सरस्' ने की ।


इस अवसर पर अध्यक्ष कमल नयन शर्मा,डॉ. अशोक मिश्र,आशुतोष विमल,उमेश शर्मा,पं. अशोक बोहरा,कमलेश सोनी,अनिल 'तेलवाला' ,ओम यादव,गोविन्द शर्मा ,साधुराम एडवोकेट,वसन्ती यादव,डॉ. नीलम यादव, डॉ. सविता गोस्वामी,संगीता शर्मा,शिखा सिंह, संजय हिन्दुस्तानी,तरूण शर्मा,धर्मेन्द्र यादव,कमल शास्त्री,संजय शर्मा पुरोहित ,प्रकाश चन्द्र शर्मा,गोपाल शर्मा,बाबूलाल मेहरा, सुनील चौहान,कमल कांत शर्मा,मुकेश कुमार,हुकम चंद यादव, विशाल गोयल,पीयूष गोस्वामी, कर्नल अशोक यादव, कैलाश तिवाड़ी,धर्मवीर यादव,राजेश, गुलशन, कृष्ण, साहिल, प्रीतम खंडेलवाल ,हरिसिंह, भोलू भड़ाना ,एडवोकेट सतवीर कुमार,सुमित यादव,टोनी यादव,प्रवीण यादव, प्रेम गुप्ता आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे ।


Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।