जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बहरोड़ सामाजिक सुरक्षा अधिकारी को अनुपस्थित मिलने पर थमाया कारण बताओं नोटिस ।
बहरोड़ । जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार दहमीवाल ने राजकीय अम्बेडकर छात्रावास बहरोड का आज औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय छात्रावास में बच्चों की उपस्थिति कम मिलने पर गम्भीरता से लिया गया, बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जांच की गई, छात्रावास में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत करने, छात्रावास की व्यवस्थाओं को सुधारने के आदेश दिए ।
" साफ सफाई की व्यवस्था में खामी मिली बिस्तर इधर-उधर मिले इसके लिए वार्डन को मौखिक रूप से पाबंद किया गया साथ ही सुरक्षा अधिकारी बहरोड़ का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के समय सामाजिक सुरक्षा अधिकारी संसार सागर अनुपस्थित मिले जिनको कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।"- रमेश दहमीवाल, SWO, कोटपूतली बहरोड़
Comments
Post a Comment