गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के तहत वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगाने पर मिलेंगे 10 हजार रुपये ।

कोटपूतली । राज्य सरकार ने गोवंश के गोबर से जैविक खाद बनाने और उसका इस्तेमाल करने वाले किसानों के लिए गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना शुरू कर दी है। इसके तहत किसानों को खेतों में वर्मी कम्पोस्ट यूनिट लगाने पर लागत का 50 प्रतिशत अनुदान या अधिकतम 10 हजार रुपए अनुदान देगी।  इस जिले के 300 किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत किसानों को अपने खेतों में वर्मी कम्पोस्ट यूनिट लगाने होंगे। इस योजना से रासायनिक खेती से बढ़ रहे दुष्प्रभावों को कम करने में मदद मिलेगी। वहीं मिट्टी का उपजाऊपन भी बढ़ेगा। इस योजना का फायदा उठाने के लिए राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। पात्र किसान ई-मित्र के जरिए आवेदन कर अधिकतम 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकेगा। 
"जिले की सभी 06 पंचायत समितियों में कुल 300 किसानों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य है। प्रत्येक पंचायत समिति में 50 किसान लाभान्वित होंगे। योजना को लेकर आनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना का मुख्य उद्देश्य  राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देना और किसानों को उनके पशुओं के कचरे से जैविक खाद उत्पादन के लिए प्रेरित करना है। राजस्थान सरकार अब उन किसानों को वित्तीय सहायता देगी जो अपने पशुओं के कचरे से जैविक खाद उत्पादन करना चाहते हैं। योजना के तहत प्रत्येक पंचायत समिति से 50 किसानों का चयन वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किया जाएगा । इसके लिए प्रत्येक किसान को अपने खेत में 20 फीट लंबी, तीन फीट चौड़ी व ढाई फीट गहरी यूनिट बनानी होगी। इनमें से सामान्य श्रेणी, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के किसानों का चयन किया जाएगा। इसके लिए जिले में 30 लाख का बजट निर्धारित रहेगा।" - महेंद्र जैन संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार)  

कुछ ऐसे होंगे नियम :— आवेदक राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए। उसके पास गौवंश के पांच पशु होने चाहिए। प्रत्येक यूनिट के लिए किसान को आठ से 10 किलो केंचुए अपने स्तर पर खरीदकर छोड़ने होंगे। प्रदेश में 378 ब्लॉक के 18900 किसान  लाभान्वित होंगे। इस योजना के तहत इनमें से 12627 सामान्य श्रेणी,3202 अजा तथा 3071 अजजा के किसान होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।