लघु उद्योग भारती की मीटिंग में 11 दिसम्बर को आयोजित होने वाली MSME एनक्लेव पर हुई चर्चा ।
#बहरोड़ । उद्योग भारती इकाई बहरोड की मीटिंग अग्रवाल इंडस्टरीज बहरोड में हुई जिसमें महासचिव वीरेंद्र कुमार प्रजापति ने बताया कि 11 दिसंबर 2024 को राइजिंग राजस्थान में MSME CONCLAVE का आयोजन किया जा रहा है। यह राजस्थान के उद्यमियों और उद्योग विशेषज्ञों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जहाँ हम स्थानीय उद्योगों का समर्थन करेंगे और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि बहरोड औद्योगिक क्षेत्र से करीब 350 करोड़ के MOU साइन हुए हैं जो की उद्योगों को बढ़ाएंगे तथा भारत के सबसे बड़े और आधुनिक बहु कौशल केंद्र जयपुर में बन रहा है जो कि 1 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो रहे हैं उनके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जो की स्किल डेवलपमेंट के लिए बहुत आवश्यक है ।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल ने इस अवसर पर MSME कॉनक्लेव में भाग लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन पर जोर दिया ।
सोतानाला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने भी सोतानाला औद्योगिक क्षेत्र में हुए MOU के बारे में जानकारी दी । इस दौरान उद्योग भारती के समस्त सदस्य उपस्थित रहे ।
Comments
Post a Comment