बाल भिक्षावृति उन्मूलन के लिए अभियान उमंग अभियान- 4 प्रारंभ,स्क्रीनिंग करेगी पुलिसबच्चों को भिक्षा नहीं शिक्षा दे- ओम प्रकाश सहारण , ADM, कोटपूतली बहरोड़

कोटपूतली-बहरोड़। जिले में भिक्षावृति पर रोक लगाने के लिए महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, श्रम विभाग, बाल सरंक्षण समिति, चाइल्ड लाइन तथा पुलिस विभाग की ओर से संयुक्त रूप से उमंग अभियान- 4 प्रारंभ किया गया है।
 बुधवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण की अध्यक्षता में उमंग अभियान को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित हुई बैठक में बस स्टैंड तथा शहर के मुख्य चौराहे पर बच्चो का भीख मांगना बंद करने के लिए 30 दिन तक उमंग अभियान-4  चलाने का निर्णय लिया है।

 यह अभियान 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलाया जाएगा जिसमें भीख मांगते पकड़े गये बच्चो को उनके सरंक्षण और पुनर्वास के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल कल्याण समिति के पास पेश किया जायेगा। 

बाल भिक्षावृति को रोकने के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान मे प्रत्येक थाने से पुलिस अधिकारियो/ पुलिसकर्मियो की टीम गठित की गई है।

बैठक के दौरान पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र बुरड़क, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सतपाल यादव, समाज कल्याण विभाग के विभाग के गजराज यादव, श्रम विभाग के निरीक्षक अरविंद दीक्षित मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।