कोटपूतली शहर में 7 दिन तक चलेगा "अतिक्रमण हटाओ अभियान" , डीएम ने आमजन से स्वयं अतिक्रमण हटाने की की अपील ।
कोटपूतली-बहरोड़ 26 नवंबर। कलेक्टर कल्पना अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई इसमें उन्होंने कोटपूतली शहर में विभिन्न स्थानों पर हो रहे अतिक्रमण के बारे में जानकारी लेते हुए उन पर प्रभावी करवाई करने के लिए 28 नवंबर से 7 दिन तक शहर के विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए । जिला कलेक्टर ने बताया कि उपखंड अधिकारी कोटपुतली इस टीम को लीड करते हुए कोटपूतली शहर में जिन स्थानों पर भारी जाम की स्थिति रहती है उन स्थानों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
"अतिक्रमण हटाने के बाद पुनः अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए इसके साथ ही उन्होंने पुनः अतिक्रमण की समस्या के स्थाई समाधान के लिए सीमांकन कर उन स्थानों पर बेरी केटिंग करने के निर्देश भी दिए हैं । आमजन से भी अपील करते हैं कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में लोग और व्यापारी आगे बढ़कर प्रशासन का साथ दें जिससे कोटपूतली शहर में जाम की समस्या का स्थाई समाधान निकाल सके। " - कल्पना अग्रवाल, जिला कलेक्टर, कोटपूतली बहरोड़
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
#kotputli #behror
Comments
Post a Comment