ADM सहारण ने जेवीवीएनएल स्टोर का किया औचक निरीक्षण, ट्रांसफार्मर वितरण में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के दिये निर्देश ।
कोटपूतली-बहरोड़ । अभियान के तहत पूरे जिले में जेवीवीएनएल के स्टोरों को प्रशासनिक अधिकारियों ने किया औचक इसी कड़ी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने आज जेवीवीएनएल कोटपूतली के स्टोर रूम का औचक निरीक्षण किया यहां उन्होंने ट्रांसफार्मरों की वर्तमान तथा भौतिक स्थिति की जानकारी लेते हुए स्टोर अधिकारी से ट्रांसफार्मर के वितरण में पूर्ण पारदर्शिता रखने के लिए कहा ।
इसके साथ ही उन्होंने जेवीवीएनएल के अभियंताओं से फील्ड में सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाते हुए रिपोर्ट शीघ्र स्टोर में भिजवाने के निर्देश दिए जिससे शीघ्र डिमांड नोटिस जारी होकर जले हुए ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदला जा सके। सहारण ने कहा कि कृषि कनेक्शनों के जले हुए ट्रांसफरों को यथासंभव प्राथमिकता दी जाए जिससे काश्तकारों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।
उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है इसके लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं इसके लिए प्रशासन द्वारा नियमित रूप से समीक्षा बैठक में ट्रांसफार्मर के वितरण को लेकर लगातार चर्चा की जाती है। उन्होंने आमजन और किसानों से जुड़ी विद्युत समस्याओं पर चर्चा करते हुए समय पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा तथा विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए आने वाली संभावित अड़चनों को समय रहते दूर करने के निर्देश दिए।
ठीक इसी प्रकार उपखंड तथा तहसील स्तर पर भी इस अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी स्टोर की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये।
इस दौरान स्टोर अधिकारी तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।
Comments
Post a Comment