नेशनल हाईवे पर सर्विस सड़क की मरम्मत का कार्य निरंतर जारी ।

कोटपूतली-बहरोड़ । आमजन को सुगम तथा सुरक्षित परिवहन उपलब्ध करवाने के लिए क्षतिग्रस्त सर्विस रोड के मरम्मत के काम को एनएचएआई ने अपने क्षेत्र में मरम्मत का  कार्य प्राथमिकता से प्रारंभ कर दिया है। 
इसी क्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने निरीक्षण में पाया कि बहरोड़ बीएचएस सर्विस रोड पर बारिश के कारण काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी तथा दुरुस्तीकरण का कार्य धीमी गति से चल रहा था जिसके चलते न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था बल्कि आम जन को अन्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा था एडीएम ने मौका स्थल से ही एनएचएआई के अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर सर्विस रोड के दुरुस्तीकरण के काम में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए जिसकी पालना में एनएचएआई कार्य में गति को बढ़ाते हुए शीघ्र ही सर्विस रोड को दुरुस्त करने के लिए कार्रवाई प्रारंभ कर कार्य शुरू कर दिया है तथा शीघ्र ही रोड के दुरुस्तीकरण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
 अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने एनएचएआई को सभी सर्विस रोडो को गड्ढा मुक्त कर यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी सड़कें पूरे साल गड्ढा मुक्त रहें। जिससे आमजन को सुरक्षित तथा सुगम यातायात उपलब्ध हो सके ।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।