लायंस क्लब बहरोड़ द्वारा गोपाष्टमी के अवसर पर गौ सवामणि का आयोजन किया गया ।
बहरोड़ । लायंस क्लब बहरोड़ द्वारा आज प्रातः 8 बजे छेत्र की प्रसिद्ध राठ गौशाला दहमी मे गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौ सवामणी का आयोजन किया गया जिसमे 07 मण दलिया व 45 किलो गुड गायों को खिलाया गया ।
इस पावन अवर पर क्लब पदाधिकारी असिस्टेंट गवर्नर एमजेएफ प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि क्लब द्वारा समय समय पर गौ सवामणी की जाती रहती है । आज गोपाष्टमी के अवसर पर इस आयोजन का होना विशेष महत्त्वपूर्ण व लाभदायक होता है ,अनादीकाल से मानव जाति गायों की सेवा करती आ रही है हमारे समाज में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है । गाय माता में सहस्रों देवी देवता निवास करते है गायों की सेवा करने से ना सिर्फ़ पुण्य प्राप्त होता है अपितु स्वास्थवर्धक भी होता है ।
सवामणि कार्यक्रम के संयोजक लायन प्यारेलाल सैनी रहे व इन्हीं के आर्थिक सहयोग से किया गया ।
आयोजन मे क्लब अध्यक्ष एमजेएफ मुकेश यादव, राकेश रोहिल्ला,प्रदीप यादव,उमेश यादव,राहुल यादव,राकेश गोयल ,मधुबाला गोयल,भावेश शिवम सहित ग्रामवासी भी उपस्थित रहे ।
Comments
Post a Comment