अलवर गुरुद्वारा कमेटी द्वारा निकाली जा रही प्रभात फेरी, लोगों का उमड़ा रहा हुजूम ।
अलवर । गुरुद्वारा कमेटी द्वारा निकाली जा रही प्रतिदिन प्रभात फेरी के आज सातवें दिन लोगों का रुझान प्रभात फेरी में हुआ और अधिक संख्या में लोगों ने भाग लिया। अब प्रभात फेरी के केवल 3 दिन शेष रह गए हैं यह प्रभात फेरी 10 दिनों तक लगातार निकाली जावेगी, दिनांक 13 नवंबर को मालाखेड़ा बाजार से भव्य नगर कीर्तन पूरे शहर में होता हुआ निकलेगा जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया जाएगा तथा नगर कीर्तन का समापन स्कीम नंबर दो गुरुद्वारे में आकर होगा ।
उसके उपरांत 13 नवम्बर से ही गुरु ग्रंथ साहब के लगातार तीन दिन तक लगातार पाठ चलेंगे जिसका भोग 15 तारीख को लगेगा तथा उसी दिन पाठ के भोग के बाद विशाल लंगर का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी धर्म और जाति के लोग एक साथ बैठकर लंगर का सेवन करेंगे।
सिख समाज लोगों को समानता का संदेश देता है, गरीब हो या अमीर सभी एक पंगत में बैठकर लंगर करते हैं, किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं रहता है। सिख समाज हमको सेवा का संदेश देता है और सभी को समान दृष्टि से देखने का संदेश देता है ।
आज की प्रभात फेरी में आज सेवादार गुरुनाम उर्फ राजू, प्रीत सिंह, हैप्पी सिंह, भूपेंद्र, जीता, , CA विशाल वाधवा एवं मधुर हर्ष भाटिया सहित अन्य सेवादारों ने भाग लिया ।
Comments
Post a Comment