पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स के लिए सोमवार को जिले के सभी कोष तथा अधीनस्थ उपकोष कार्यालयों में आयोजित होंगे शिविर ।

कोटपूतली-बहरोड़ । राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार, जिले के कोषालय और संबंधित उपकोष कार्यालयों में 11 नवंबर 2024 को पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य उन सभी पेंशनर्स को सुविधा प्रदान करना है, जिन्होंने अभी तक अपने जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किए हैं। 
शिविर में उन्हें प्रमाण पत्र जमा करवाने और डिजिटल प्रक्रिया में सहायता प्रदान की जाएगी। 

 जिला स्तरीय शिविर का आयोजन स्थल एवं समय सोमवार, 11 नवंबर को कोष कार्यालय, कोटपूतली में किया जाएगा। सभी पेंशनर्स से अपील है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और समय पर उपस्थित होकर अपने जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाएं। समयान्तर्गत वेरिफिकेशन से पेंशन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार का अवरोध नहीं आएगा।

"पेंशनर समाज के तत्वावधान में राजस्थान जिले के सभी पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को अपने जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए शिविर में उपस्थित होना अनिवार्य है। इससे उन्हें जीवन प्रमाण पत्र संबंधी प्रक्रियाओं में सरलता मिलेगी। इस शिविर के माध्यम से, पेंशनर्स की डिजिटल प्रक्रियाओं में सहायता की जाएगी, जिससे वे आवश्यक प्रमाण पत्र समय पर प्रस्तुत कर सकें।" - अशोक कुमार वर्मा, कोषाधिकारी, जिला कोटपूतली बहरोड़

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।