बिजली विभाग की CMD आरती डोगरा ने AEN कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण ।

बहरोड़ । कस्बे के बिजली विभाग की सीएमडी आरती डोगरा शुक्रवार को दोपहर बाद बहरोड़ AEN ऑफिस पहुंची । अलग अलग विभागों के कामों के बारे में जानकारी ली लेकिन कमियां पाई जाने के बाद कर्मचारियों को लताड़ लगाते हुए काम सही तरीके से करने के निर्देश दिए।

 सीएमडी आरती डोगरा करीब एक घंटे तक विभागीय फाइलों की जांच करने के बाद फाइलों में कमियाँ पाए जाने से नाराज हुई । राज्य सरकार के द्वारा समय पर किसानों को बिजली देने के लिए एक खाका तैयार किया गया था जिसको लेकर जयपुर से दोपहर बाद विद्युत विभाग की सीएमडी आरती डोगरा बहरोड़ पहुंची थी। 

मीडिया से बात करते हुए आरती डोगरा ने बताया की सर्दियों में में बिजली के बढ़ते लोड व उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में रीडिंग में आ रही गड़बड़ी में सुधार के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं । बिजली की शिकायत को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज बहरोड़ नीमराना घीलोठ औधोगिक क्षेत्र का दौरा भी प्रस्तावित है । बिजली कनेक्शन की पेंडिंग फाइलों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।  इस दौरान जेवीवीएनएल अलवर एस.सी. मनोज गुप्ता, एक्सईन मुरारी लाल शर्मा, एईएन अमित यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।