DM अग्रवाल ने बहरोड़ पंचायत समिति तथा छात्रावास का किया औचक निरीक्षण, 10 कार्मिक मिले अनुपस्थित, उपखंड अधिकारी व तहसीलदार बहरोड़ रहे मौजूद ।

कोटपूतली-बहरोड़ । जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने गुरुवार के दिन समाज कल्याण विभाग के छात्रावास तथा पंचायत समिति बहरोड़ का निरीक्षण किया तथा ग्राम पंचायत रिवाली में रात्रि चौपाल लगाई जिसमें उन्होंने आमजन की परिवेदनाओं को सुना तथा अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक  दिशा निर्देश प्रदान किया। 
 
कलेक्टर ने बहरोड छात्रावास निरीक्षण के दौरान छात्रावास की व्यवस्थाओं  बारे में जानकारी ली तथा छात्रों से बात कर दी जाने वाली सुविधाओं भोजन, शैक्षिक गतिविधियां, सह शैक्षिक गतिविधियां, इत्यादि के बारे में जानकारी लेकर मिल रहे भोजन का परीक्षण किया तथा छात्रावास अधीक्षक को आवश्यक सुधार लाने के निर्देश दिए। 
पंचायत समिति बहरोड़ के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न अनुभागों में जाकर कार्य प्रणाली को परखा । इस दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर को भी जांचा जिसमें 10 कार्मिक मौके पर अनुपस्थित पाए गए मौजूद उपखंड अधिकारी तथा तहसीलदार को सभी अनुपस्थित कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। 
इस दौरान उन्होंने बहरोड़ की ग्राम पंचायत रिवाली में आयोजित रात्रि चौपाल में कलेक्टर द्वारा आमजन की परिवेदनाओं को सुना गया जिनमें मुख्य रूप से बिजली, पानी, सड़क से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।

इस दौरान उपखंड अधिकारी रामकिशोर मीणा, तहसीलदार अभिषेक यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।