फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले को लेकर कल सुबह 11 बजे बहरोड़ के अग्रवाल भवन में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी लेंगे मीटिंग ।
#बहरोड़ आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोटपुतली-बहरोड़ के निर्देशानुसार चलाए जा रहे 15 दिवसीय फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड अभियान के तहत बहरोड़ के विभिन्न खाद्य पदार्थ के निर्माण,बिक्री एवं वितरण से संबंधित जुड़े हुए खाद्य व्यापारियों के साथ सोमवार को फूड सेफ्टी डिसप्ले बोर्ड लगाने के संबंध में बहरोड़ के अग्रवाल भवन में मीटिंग का आयोजन किया जाएगा ।
" सोमवार को बहरोड़ के अग्रवाल भवन में प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक खाद्य रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। शिविर में दवा विक्रेता,किराना, बेकरी, फास्ट फूड,चाट पकौड़ी, फल सब्जी आदि सभी प्रकार के विक्रेताओं के लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किए जाएंगे जिन्हें मौके पर ही टीम द्वारा ऑनलाइन अपलोड कर रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस जारी किए जाएंगे।" - नेहा शर्मा, नोडल अधिकारी,कोटपुतली बहरोड़
Comments
Post a Comment