पंचायत समिति बहरोड का मुख्य भवन होगा डिस्मेंटल, बनेगी नई बिल्डिंग, पुरानी कमांडर जीप होगी नीलाम और 15 साल पुरानी बोलेरो की जगह प्रधान के लिए नई गाड़ी लेने का प्रस्ताव हुआ पारित - सरोज यादव, प्रधान , PS बहरोड़

बहरोड़ । पंचायत समिति बहरोड प्रधान सरोज बस्तीराम यादव ने बताया कि पंचायत समिति बहरोड़ का मुख्य भवन जीर्ण  अवस्था में था जो बरसात में पूरा टपकता था जिससे पूरे भवन में पानी भरने के कारण अधिकारी और कर्मचारियों के बैठने लायक नहीं था तथा खतरे का घर बना हुआ था  जिसको डिस्मेंटल घोषित किए जाने का प्रस्ताव पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक में लिया गया था जिस पर जिला स्तरीय  कमेटी द्वारा पंचायत समिति बहरोड के मुख्य भवन को डिस्मेंटल घोषित किए जाने की सिफारिश जिला कलेक्टर कोटपूतली बहरोड को भेजी गई थी उक्त निवेदन पर जिला कलेक्टर कोटपूतली- बहरोड कल्पना अग्रवाल ने पंचायत समिति बहरोड के मुख्य भवन के परिसर को ध्वस्त किए जाने अर्थात डिस्मेंटल किए जाने के आदेश पारित किए हैं ।
आज प्रधान सरोज यादव की अध्यक्षता में पंचायत समिति बहरोड की प्रशासन एवं स्थापना समिति में जिला कलेक्टर महोदय के डिस्मेंटल आदेश की पालना में नए भवन के परिसर हेतु राशि आवंटित किए जाने के लिए मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर एवं विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव को पत्र लिखे जाने का निर्णय किया गया है ।
प्रशासन एवं स्थापना समिति की बैठक मे प्रोबेशन कॉल पूरा कर चुके पंचायत राज के सात कर्मचारियों कमश: धर्मपाल, नेहा कुमारी, मनीष डांगी, ईश्वर शर्मा, सुमन जाट, सुधा यादव, सुमन कुमारी को स्थाई किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया तथा पंचायत समिति की पुरानी कमांडर जीप जो कई सालों से गेराज में खड़ी हुई है को नीलाम किए जाने तथा वर्तमान में चल रही गाड़ी बोलेरो RJ 32 UA 2905 
जो सन 2011 में पंचायत राज द्वारा क्रय की गई थी जो भी खराब अवस्था में है जिसके स्थान पर नई जीप क्रय किए जाने का प्रस्ताव लिया गया  l 

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।