सर्दी की शांत रातों में बिजली चोरी कर रहे लोगों की खैर नहीं, हाइवे पर बिजली चोरों की 17 लाख की भरी वीसीआर ।

कोटपूतली बहरोड़ ।  अधीक्षण अभियंता, जयपुर डिस्कॉम,कोटपूतली मनोज गुप्ता के निर्देशानुसार विद्युत विभाग की बहरोड व कोटपूतली विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से बहरोड़ कोटपूतली हाईवे पर बिजली चोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जिसमें सहायक अभियंता सतर्कता बहरोड संदीप सिंह व सहायक अभियंता सतर्कता कोटपूतली अमित ढाका द्वारा अलग अलग स्थानों पर बिजली चोरों के खिलाफ करीब 17 लाख रुपये की 10 वीसीआर भरकर चालान किया गया ।
जुर्माना राशी जमा नही कराने पर बिजली चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लायी जावेगी । क्षेत्र के सभी लोगों से अपील है कि बिजली चोरी नहीं करें और बिजली चोरी करने वालों की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने का श्रम करें। "- मनोज गुप्ता, SE, JVVNL
इस दौरान रमेश चंद्र एस.एस.ए, हरीश, जय सिंह, कमल, जगदीश  और नवीन यादव सतर्कता टीम में शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।