सफाई कर्मी भर्ती रद्द : डीएलबी के अनुभव प्रमाण-पत्र मंगवाने से हलचल, सरकार करवा सकती है जांच, पैसा लेकर अनुभव प्रमाण पत्र बनाने की चर्चा जोरों पर ।
जयपुर । प्रदेश में अनुभव प्रमाण पत्र के बढ़ते विवाद के बाद सफाई कर्मचारियाें की भर्ती भले ही रद्द हो गई हो बावजूद इसके डीएलबी ने निकायों द्वारा बनाए गए अनुभव प्रमाण पत्र मांगे हैं। बस इसी आदेश को लेकर प्रदेश के कई निकायों में जबरदस्त खलबली मची हुई है और चर्चा है कि इन मामलों की जांच हो सकती है क्योंकि अनुभव प्रमाण पत्रों में गडबड़ी की काफी शिकायतें डीएलबी मुख्यालय पहुँची हैं ।
बहरोड़ में भी गैर अनुभवी लोगों के प्रमाण पत्र बना देने की चर्चा जोरों पर थी और पीड़ित स्वच्छता सैनिकों ने इसकी शिकायत ऊपर तक दी है ।
दरअसल सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए पहले डीएलबी ने ही सभी निकायों को पाबंद किया था कि अनुभव प्रमाण पत्र स्थायी वेतन या पीएफ कटने वाले कार्मिक का ही बनाये लेकिन जितने पद पर भर्ती होनी थी उतने अनुभवी नही निकले।
सूत्रों के हवाले पक्की खबर यह भी सामने आ रही कि अनुभव प्रमाण पत्र बनवाने में आवेदकों का खर्चा हुआ, आवेदन का भी खर्चा हुआ और रिश्वत राशि लेकर जमकर फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र भी बनाए गए। इसकी शिकायत डीएलबी को हुई इसीलिए डीएलबी ने सभी निकायों से सभी बनाए गए अनुभव प्रमाण पत्र मंगवा लिए हैं। गौरतलब है कि यदि प्रमाण पत्रों की जाँच होती है तो पूरे प्रदेश से और खुलासे होने की पूरी संभावना है ।
कंटेंट - संजय हिंदुस्तानी
Comments
Post a Comment