खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की मिलावटखोरों पर कार्रवाई ।

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनेक स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि आयुक्त खाद्य  सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक महोदय एवम खाद्य  सुरक्षा अतिरिक्त आयुक्त महोदय एवम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोटपुतली बहरोड़ एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खैरथल तिजारा के निर्देशानुसार मिष्ठान भंडारों एवं किराना स्टोरों का निरीक्षण और सेंपल कार्यवाही की गई। 
उन्होंने बताया कि बानसूर में मेसर्स बक्की स्वीट्स से मावा, बानसूर में नारायणपुर रोड से मेसर्स सांवरा स्वीट्स से बर्फी, सोड़ावास में मेसर्स श्री राजस्थान स्वीट्स से दूध का सैंपल लिया गया एवम बहरोड़ के गांव बर्डोद में मेसर्स शिव चाट एंड मिष्ठान भंडार से कलाकंद व बानसूर एवं सोड़ावास में किराना स्टोरों से नमक,चाय, रिफाइंड ऑयल, सूजी,मैदा, तेल,दलिया के सर्विलांस सैंपल लिए गए। साथ ही मिष्ठान भंडारों को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए एवम खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थो के रखरखाव एवम् फूड सेफ्टी से संबधित नियमों की जानकारी दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।