भजन लाल सरकार के एक वर्ष पूरे होने व घोषणाओं की समीक्षा को लेकर जिला कलेक्टर अग्रवाल ने समस्त विभाग के अधिकारियों की ली साप्ताहिक बैठक ।

कोटपूतली बहरोड़ ।  जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट में सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रमों की तैयारियों व विभागीय प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा की बैठक आयोजित की गई।
जिला कलेक्टर ने सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर राज्य सरकार से मिले दिशा निर्देशों के अनुरूप तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 12 से 15 दिसंबर तक जिलों में भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियों से जुड़े कार्य सभी संबंधित विभागीय अधिकारी शुरू करें। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सभी विभाग आवश्यक तैयारियां शुरू कर दें । 
 उन्होंने सम्भावित मौसमी बीमारियों की रोकथाम, बिजली, पानी, सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं की सूचारू रूप से आपूर्ति एवं समीक्षा बैठकों की अनुपालना रिपोर्ट, सम्पर्क पोर्टल, सीएमओ आदि की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की विभागवार समीक्षा की। । 

बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश सहारण, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष सिंह शेखावत, जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह यादव, उद्यानिकी विभाग के उपनिदेशक सरदारमल यादव, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रोग्रामर मनोज गोठवाल,कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक महेंद्र जैन, सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।