बहरोड़ में खाद्य पदार्थों के निर्माण, बिक्री और वितरण समस्या के समाधान के लिए लगा शिविर ।
#बहरोड़ कस्बे के विभिन्न खाद्य पदार्थ के निर्माण बिक्री एवं वितरण से संबंधित जुड़े हुए खाद्य व्यापारियों के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त, जयपुर के निर्देश के क्रम में कोटपूतली बहरोड़ सीएमएचओ डॉ आशीष सिंह शेखावत ने बताया कि सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं को उनकी श्रेणी के अनुसार अपने खाद्य कारोबार स्थल पर फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड लगाने एवं सभी खाद्य व्यापारियों को साफ सफाई से कार्य करने के लिए खाद्य सामग्री को ढककर रखकर बिक्री करने के लिए निर्देशित किया गया है ।
इसमें खाद्य पदार्थ निर्माण इकाई वाले/ मिठाई एवं रेस्टोरेंट के 35 व्यापारी शामिल हुए। साथ ही अग्रवाल भवन में रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 20 रजिस्ट्रेशन एवं 01 लाइसेंस बनाया गया।
उक्त मीटिंग एवं कैंप में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा, रोशन लाल यादव एवं MFTL लेब टेक्नीशियन पवन कुमार एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment