उर्वरकों की मांग अनुसार आपूर्ति व वितरण पर पूर्ण निगरानी के लिए जिला स्तरीय फर्टिलाइजर डिस्ट्रीब्यूशन रेगुलेटरी टास्क फोर्स करेगी निगरानी - कल्पना अग्रवाल, जिला कलेक्टर

कोटपूतली। जिला स्तरीय फर्टिलाइजर डिस्ट्रीब्यूशन  रेगुलेटरी टास्क फोर्स की बैठक  का आयोजन जिला कलक्टर कोटपूतली-बहरोड़ कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। 
बैठक में जिला कलक्टर द्वारा किसानों को मांग अनुसार उर्वरकों की समय पर उपलब्धता कराने के लिये कृषि विभाग व उर्वरक आपूर्तिकत्ताओं के बीच बेहतर तालमेल रखे जाने के निर्देश दिये गये।  जिला कलक्टर द्वारा किसानों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता कराये जाने हेतु विभागीय अधिकारियों को क्षैत्र में निरन्तर भ्रमण कर उर्वरक विक्रेताओं का निरीक्षण करने, अवैध भण्डारण करने व संदेह की स्थिति में नमूने लेने के निर्देश दिये गये तथा दोशी विक्रेताओं के विरुद्व नियमानुसार कार्यवाही किये जाने के लिये पाबन्द किया गया। 
 सहकारी समितियों में मांग अनुसार उर्वरकों की व्यवस्था की जावें ।
 जिला कलक्टर द्वारा किसानों को मांग अनुसार उर्वरकों की समय पर उपलब्धता कराने के लिये सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता रखे जाने के निर्देश सहकारी विभाग को दिये गये। उनके द्वारा उर्वरक आपूर्ति करने वाली संस्थाओं को जिले की मांग अनुसार उर्वरकों की आपूर्ति कराये जाने हेतु आपूर्ति करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया। बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि महेन्द्र कुमार जैन, डीएसपी राजेन्द्र बुरड़क, सहायक रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग एवं उर्वरक कम्पनियों इफको,आईपीएल, एनएफएल,सीएफसीएल के प्रतिनिधी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।