जयपुर । कृषि विभाग की टीम नें किया कस्टम हायरिंग केन्द्रों का निरीक्षण ।

कोटपूतली-बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी)  । कृषि आयुक्तालय, जयपुर से आई टीम नें जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों में स्थापित कस्टम हायरिंग केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। टीम में आर.के. शर्मा (उपनिदेशक कृषि अभियांत्रिकी, कृषि आयुक्तालय) जयपुर के साथ संयुक्त निदेशक कृषि महेन्द्र कुमार जैन व  सहायक निदेशक कृषि रामजी लाल यादव रहे।
टीम द्वारा पंचायत समिति कोटपूतली के चर्तुभूज, चिमनपुरा व शुक्लावास, पंचायत समिति पावटा की द्वारिकपुरा तथा पंचायत समिति विराटनगर के बजरंगपुरा व खातोलाई कस्टम हायरिंग केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कस्टम हायरिंग केन्द्रों को उपलब्ध कराये गये कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया जाकर लाभान्वित होने वाले किसानों, किराये पर दिये गये कृषि यंत्रों से हुई आय की जानकारी प्राप्त की गई। 
उल्लेखनीय है कि कस्टम हायरिंग केन्द्रों को राज्य सरकार द्वारा अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराये जाते है जिन्हे इच्छुक किसानों को बाजार की किराये की दर से कम दर पर उपयोग हेतु उपलब्ध कराये जाते है । टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान कस्टम हायरिंग केन्द्रो के प्रभारियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक किसानों को जोड़ने के निर्देश दिये गये।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।