भारत विकास परिषद राठ शाखा बहरोड एवं "राठ गोसेवार्थ समिति" द्वारा 10 दान संग्रहण केंद्र लगाकर 57 पेटी व 7 कट्टे गुड़ सहित 7 कट्टे अनाज और 2.5 लाख की नकद राशि हुई जमा ।
बहरोड़ । मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लोगों ने गौमाताओं हेतु 57 पेटी गुड़,7 कट्टे गुड़ और 7 कट्टे अनाज एवं 2.5 लाख नकद राशि दान कर पुण्य का कार्य किया। गोवंश हेतु प्राप्त अनाज एवं गुड़ सहित समस्त सामग्री श्री बालाजी गोशाला तसिंग भिजवाई गई।
कार्यक्रम संयोजक गोपाल शर्मा के साथ शाखा के सभी सदस्यों ने इसमें तन मन धन के साथ सहयोग किया। शाखा अध्यक्ष रूप किशोर गुप्ता, सतीश गुप्ता, सत्यवीर यादव, दीवान सिंह, प्रकाश जांगिड़, नरेश अग्रवाल,कवित गुप्ता, नागरमल सैन, प्रदीप यादव, मुख्तार यादव ,महेन्द्र अग्रवाल, उमादत्त शर्मा, नरेश भारद्वाज,रोहिताश्व गुप्ता, शाखा सचिव अनिल कुमार, भूपेन्द्र यादव, वीरेन्द्र यादव,डॉ॰ आशुतोष विमल, सुभाष मीणा, देवेन्द्र यादव, अनिल सैन ,अनिल दीवान, मनोज गोयल , सुनील दीवान, हरिप्रसाद अग्रवाल,शिवहरि सैनी, शिवशंकर अग्रवाल, खुसवंत जोशी आदि भामाशाहों ने दान पुण्य कर इस नेक कार्य मे अपना सहयोग प्रदान किया ।
Comments
Post a Comment