सदर थाना पुलिस ने उदनवास में हुए ब्लाइंड मर्डर का किया पर्दाफाश, आरोपी निमोठ, खोल, रेवाड़ी के रिंकू जांगिड़ को किया गिरफ्तार, मोटरसाईकिल छीनने के लालच मे की हत्या, घटना के महज 72 घण्टो मे आरोपी को किया गिरफ्तार।
बहरोड़। सदर थानाधिकारी द्वारा थाना हाजा पर दर्ज अभियोग संख्या 17/2025 धारा 103 (1) BNS में टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश कर आरोपी रिंकु कुमार पुत्र रमाकान्त जाति खाती उम्र 34 साल निवासी निमोठ थाना खोल जिला रेवाडी हरियाणा को गिरफ्तार किया गया।
यह थी घटना।
19 जनवरी रविवार को समय करीब दोपहर 3 बजे सूचना मिली की ग्राम किरतसिंहपुरा के जंगल में एक व्यक्ति कटा हुआ पड़ा है, जिसकी सांसे चल रही है। सूचना पर थानाधिकारी हमराही व जाप्ता के साथ घटनास्थल पर पहुंची। जहाँ पर अज्ञात व्यक्ति किरतसिंहपुरा के जंगल मे पड़ा हुआ था जिसके कान, गले व पेट पर किसी धारदार हथियार से चोट के निशान थे व उसकी सांसे चल रही थी जिसे ईलाज हेतु पार्क अस्पताल बहरोड़ पहुंचाया। जहा पर डाक्टरों ने मजरुब को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान उसकी पॉकेट मे मिले आधार कार्ड के आधार पर राजकुमार पुत्र सज्जन सिंह जाति अहीर उम्र 44 साल निवासी सलीमपुर (तुर्कीयावास) थाना अटेली जिला महेन्द्रगढ़ के रूप में हुई। मृतक के भाई सीताराम ने मामले की एक लिखित रिपोर्ट पेश की।
थाने में रिपोर्ट पर प्रकरण नं. 17/2025 धारा 103 (1) BNS में दर्ज कर टीम गठित की जाकर अज्ञात आरोपी की तलाश की गई।
टीम द्वारा की गई कार्यवाही।
थानाधिकारी के नेतृत्व में टीमो का गठन कर कस्बा बर्डोद, बहरोड, नीमराना,शाहजहापुर टोल, घिलोठ फैक्ट्री, रिको एरिया में सीसीटीवी फुटेज चैक की गई व घटनास्थल के आस पास के लोगो से पुछताछ की गई। मृतक के मोबाईल नम्बरो के सीडीआर प्राप्त की जाकर सीडीआर का विश्लेषण के आधार पर संदिग्ध पाये गये नम्बरो के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो पाया कि मृतक राजकुमार घीलोठ, नीमराना में ट्रांस ACNR में काम करता था उसी कम्पनी में आरोपी रिंकु भी काम करता है।
शक होने पर रिंकु को दस्तयाब कर पुछताछ की गई तो पाया कि आरोपी रिंकु अविवाहित है जो शराब पीने का आदी है तथा मृतक राजकुमार भी शराब पीने का आदी है जिसकी पत्नि उसके पास नही रहती है। मृतक राजकुमार व आरोपी रिंकु की आपस में दोस्ती हो गई थी और दोनो साथ साथ बैठकर शराब पीने लग गये थे। मृतक राजकुमार के पास में एक नई प्लेटिना मोटरसाईकिल है जिसको आरोपी रिकु ने कुछ दिन पहले चलाकर देखा तो आरोपी रिकु को मोटरसाईकिल अच्छी लगी जिस पर आरोपी रिंकु की नियत में खोट आ गया और मृतक की मोटरसाईकिल को छीनने का कई बार प्रयास किया लेकिन हर बार असफल रहा।
आरोपी ने 18 जनवरी को मृतक की हत्या कर मोटरसाईकिल छीनने का प्लान बनाया और मृतक को कहा कि बहरोड़ के पास में नांगलिया गांव में वैश्यावृति का धन्धा होता है हम दोनो वहाँ चलकर मजे करेंगे ।
19 जनवरी को नांगलिया में दोनों ने मौज मस्ती की उसके बाद दोनो किरतसिंहपुरा के जंगल में चले गये वहा पर आरोपी ने मृतक को ज्यादा शराब पिला दी और खुद ने कम पी जिससे मृतक को नशा अधिक हो गया उसके बाद में आरोपी रिंकु ने मौका देखकर अपने बैग में पहले से रखे हुए फरसे से मृतक राजकुमार के गले व पेट पर बार करके उसे घायल कर मौके पर छोड़कर अपने घर चला गया। जिसे बाद पुछताछ प्रकरण हाजा में गिरफ्तार किया गया। प्रकरण हाजा ने अनुसंधान जारी है।
मुल्जिम की गिरफ्तारी के लिये विशेष टीम में थानाधिकारी सिनसिनवार सहित, ASI जयपाल, HC नेतराम,रामनिवास, संदीप कुमार, शेरसिंह, रोशनलाल, नवीन कुमार, कृष्ण कुमार शामिल रहे।
Comments
Post a Comment