नवगठित नगरपालिकाओं के वार्डों के सीमांकन पर आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि आगामी 9 फरवरी तक।
बहरोड़। जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया की स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर द्वारा जारी अधिसूचनाओं के आधार पर जिला कोटपूतली-बहरोड़ की नवगठित चतुर्थ श्रेणी नगरपालिकाओं - बानसूर, पावटा-प्रागपुरा, नारायणपुर, बर्डोद, नीमराणा एवं मांढण के वार्डों का सीमांकन किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आमजन द्वारा 21 जनवरी 25 से 9 फरवरी 2025 तक आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है।
इस अवधि के दौरान कोई भी व्यक्ति अपनी आपत्तियां या सुझाव संबंधित उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका अथवा जिला कलक्टर कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से, डाक या ई-मेल के माध्यम से प्रस्तुत कर सकता है।
Comments
Post a Comment