बहरोड़ तहसील के गाँव डवाणी निवासी जीतू यादव ने जीत लिया लोगों का दिल, कैसे, पढ़ें यह ब्लॉग ..
#राजस्थान के राठ क्षेत्र के बहरोड़ तहसील के छोटे से गांव डवानी में दुर्गा प्रसाद बोहरा परिवार में जन्में भाई जीतू यादव ने बड़ी कठिनाइयों के बीच मेहनत करते हुए आज छोटी सी उम्र मे बड़ा मुकाम हासिल किया है।
जीतू यादव की प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से हुई और 2002 मे 10 वीं और 2004 में 12वीं कक्षा रामरतन जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंडाला से पास की स्नातक राजकीय महाविद्यालय बहरोड से 2007 पूर्ण की, वर्ष 2008 में मीना देवी के साथ परिणयबंधन में बंधने के बाद दिल्ली में एक इंडिका कार के साथ नये सफर का शुभारंभ किया लेकिन कुछ समय पश्चात माताश्री का साया उठ गया लेकिन पिता बाबुलाल सेवानिवृत्त सैनिक ने हिम्मत दी और कभी भी मां की कमी महसूस नहीं होने दी।
जीतू यादव ने अपने परिवार के संस्कारों, पिता के आशिर्वाद और अपनी धर्मपत्नी के साथ से अपनी मेहनत से एक युवा उद्योगपति के रूप में अपनी अलग ही पहचान बनाई। लेकिन भगवान को जो मंजूर हो उसको कौन टाल सकता है और 21 सितंबर 2023 को धर्मपत्नी का भी साथ छूट गया लेकिन जीतू यादव ने अपने आप को हिम्मत देते हुए अपने पिता, अपने दोनो बेटो और छोटे भाई के परिवार के दायित्वों की जिम्मेवारी निभाते हुए अपने कार्यक्षेत्र को जवाबदेह से करते हुए अपनी धर्मपत्नी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी भावनाओ,इच्छाओ, महत्वाकांक्षाओ और विचारों को अन्तर्मन में ध्यान में रखते हुए उनके नाम से मीना देवी डवानी मेमोरियल ट्रस्ट गठन किया।
उनकी भावनाओ से ट्रस्ट के माध्यम से 22 नवम्बर 2024 और आज 10 जनवरी को एक 16 जनवरी को होने वाली एक जरूरतमंद परिवार की बच्ची की शादी मे कन्यादान कर एक भामाशाह, समाजसेवी के साथ एक भाई और पिता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है और राठ क्षेत्र में अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है।
Comments
Post a Comment