बहरोड़ के छोरे सचिन ने क्रिकेट की दुनिया में गाड़ दिया लठ्ठ, खेल रहा "विजय हजारे ट्राफी" में, कस्बे के युवाओं में उत्साह, परिजनों को मिल रही बधाइयाँ ।

 8 साल में 4 बार नेशनल लेवल, आरपीएल, अंडर - 19, अंडर 14, 23 वन डे जैसे कई टूर्नामेंट खेलने के बाद बहरोड़ के बेटे सचिन यादव अब विजय हजारे ट्रॉफी में आईपीएल व इंडियन टीम के खिलाड़ियों के बीच अपना प्रदर्शन करेंगे। 
सचिन के पिता अशोक दुसाद ने बताया कि हाल ही अलवर जिले में 1996 में प्रमोद यादव के बाद 28 साल बाद कोई खिलाड़ी अलवर की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले माह कॉल्विन शील्ड स्टेट टूर्नामेंट में सचिन ने 486 रन बनाकर मैंन ऑफ द टूर्नामेंट रहे। उसके बाद तिरुवनंतपुरम में आयोजित 23 वन डे टूर्नामेंट में आसाम के खिलाफ 136 गेंदों पर 15 चौके और 9 छक्के से 136 रन बनाए। बेहतर प्रेसफोमेंस के चलते विजय हजारे ट्रॉफी में बतौर सीनियर खिलाड़ी चयन हुआ। जो 9 जनवरी को  बड़ौदा में राजस्थान टीम में खेलेंगे।

 सचिन यादव पुत्र अशोक दुसाद बहरोड क्षेत्र के वार्ड नं. 7 के मूल निवासी है। सचिन के पिता सीबीईओ कार्यालय पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में सेवारत हैं और ताऊ विक्रम यादव नगरपरिषद बहरोड़ के लगातार दूसरी बार उपाध्यक्ष हैं । सचिन वर्तमान में जयपुर के राजीव गांधी क्रिकेट एकेडमी के लिए पिछले 7 साल से खेल रहे है।

  सचिन के परिवारजनों ने बताया कि 10 वर्ष की उम्र से सचिन क्रिकेट खेल में रुचि जाहिर करने लगे। सचिन 4 बार राजस्थान की टीम से राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। पहली बार 2017 में अंडर -14 में राजस्थान की टीम से खेलकर टीम को विजेता ट्राफी तक पहुंचाने में सचिन का अहम रोल रहा। उसके बाद 2018 में अंडर - 16, 2019 में अंडर - 16, 2022 में अंडर - 19 खेलकर पाली के खिलाफ कॉल्विन शील्ड में 142 रनों की पारी खेली। पिछले माह कॉल्विन शील्ड स्टेट टूर्नामेंट में सचिन ने 486 रन बनाकर मैंन ऑफ द टूर्नामेंट रहे। उसके बाद तिरुवनंतपुरम में आयोजित 23 वन डे टूर्नामेंट में आसाम के खिलाफ 136 गेंदों पर 15 चौके और 9 छक्के से 136 रन बनाए। 

"सचिन का विजय हजारे ट्रॉफी में सलेक्शन होने पर क्षेत्र के युवाओं में जोश है , राठ के लाडले ने राजस्थान में अपना और क्षेत्र का नाम रोशन किया है, पूरे जिले की तरफ से सचिन को बहुत बहुत बधाई देता हूँ कि वो आगे चलकर बहरोड़ का नाम और देश का नाम रोशन करें ।" - मोहित यादव, अध्यक्ष, जिला क्रिकेट एसोसिएशन,अलवर 

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।