धर्मचंद गाँधी जैन कॉलेज में खेल सप्ताह के तहत तीसरे दिन भी हुआ खेलों का आयोजन।
बहरोड़। कस्बे के धर्मचन्द गांधी जैन राजकीय कॉलेज में गुरुवार को खेल सप्ताह के तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. डी.के. सिंह ने किया।
कुश्ती प्रशिक्षक जसवीर यादव ने बताया कि चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में प्रथम स्थान पर देशराज,दूसरे स्थान पर अंकित यादव एवं तृतीय स्थान पर आशीष रहा।
छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर हिमानी यादव दूसरे स्थान पर कोमल यादव व तृतीय स्थान पर बबीता रही।
रस्सा कस्सी छात्र वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सचिन यादव की टीम व छात्रा वर्ग में हिमानी की टीम विजयी रहीं।
वालीबॉल प्रतियोगिता में आशीष की टीम विजयी रही।
इस दौरान डॉ. राजेश कुमार शर्मा, महेन्द्र कुमार गुर्जर, अरविन्द रोलानिया सहित अन्य मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment