केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शहीद सरदार सिंह राघव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, ई-लाइब्रेरी भवन का किया उद्घाटन।
शहीद सरदार सिंह ने तो देश के लिए ही नहीं बल्कि परमार्थ के लिए न्यौछावर किया है - केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव
#बहरोड़। क्षेत्र के #खोहर गांव में रविवार को शहीद परिवार और ग्रामीणों की ओर से शौर्य चक्र प्राप्त शहीद सरदार सिंह राघव की 63वीं पुण्य तिथि मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री व अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव रहे।
केन्द्रीय मंत्री ने सर्वप्रथम खोहर में नवनिर्मित ई-लाईब्रेरी भवन का उद्घाटन किया और उसके बाद शौर्य चक्र प्राप्त शहीद सरदार सिंह राघव की पुण्य तिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शहीद सरदार सिंह ने तो देश के लिए ही नहीं बल्कि परमार्थ के लिए न्यौछावर किया है। शहीद सरदार सिंह राघव का जन्म खोहर गांव में हुआ था और 1960 में राजपूताना राईफल्स में भर्ती हुए थे। 1962 में शान्ति मिशन के तहत राजपूताना राईफल्स बटालियन को कांगो भेजा गया था। वहां 1 जनवरी 1963 को वो शहीद हो गये। मरणोपरान्त भारत सरकार ने उनको शौर्य चक्र से सम्मानित किया।
इस अवसर पर पर नेत्र, मैडिकल और आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 500 मरीजों का निशुल्क परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क प्रदान की गईं। आंखों से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु 50 आंखों के सफल ऑपरेशन करवाए गए। गरीब और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए 71 साड़ियां और पैंट वितरित किए गए।
ग्रामीण योगेन्द्र सिंह, राकेश जयपाल, महेश गुर्जर, उपदेश और कृष्ण ने देहदान करने की घोषणा की।
इस अवसर पर भाजपा नेता मोहित यादव, एडवोकेट बस्तीराम यादव,उम्मेद भाया,बलवान सिंह यादव, देबेन्द्र यादव,सरपंच पूनम देवी, देशराज खरेरा, रोहिताश यादव,अश्विनी टाइगर, संजय शर्मा, रमेश रावत, राजू सेठ,ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत यादव, कमल यादव, संजय शर्मा, गायत्री यादव, सरपंच पूनम देवी, जगराम प्रजापत, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment