सबलपुरा में श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित भंडारे में कार्यकर्ताओं के साथ पहुँच मोहित यादव ने ग्रहण की प्रसादी।
बहरोड़। श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के वार्षिक उत्सव के पावन अवसर पर बहरोड़ के प्राचीन चमत्कारी शिव मंदिर, मोहल्ला सबलपुरा में भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान श्री राम का आशीर्वाद लिया।
पंगत में बैठकर भक्तों ने भंडारे के प्रसाद का आनंद लिया। इस अवसर पर राजस्थान अलवर क्रिकेट ऐसोसिशन के अध्यक्ष व युवा भाजपा नेता मोहित यादव मुख्य अतिथि रहे । उन्होंने कहा कि यह भगवान श्री राम के आशीर्वाद और केंद्र में भाजपा सरकार के दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है कि वर्षों से लंबित श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि यह वह मुद्दा था जिसे पूर्ववर्ती सरकारें केवल राजनीति के लिए इस्तेमाल करती रहीं, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे साकार कर एक ऐतिहासिक कार्य किया।
मोहित यादव ने आगे कहा कि भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से आज भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में देश और राजस्थान आगे बढ़ रहा है। विशेष रूप से बहरोड़ क्षेत्र में तेजी से विकास के लिए उन्होंने क्षेत्र के विधायक डॉ जसवंत यादव के योगदान को अभूतपूर्व बताया। उन्होंने क्षेत्र में सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए निरंतर चल रहे कार्यों का भी उल्लेख किया।
इस अवसर पर कमल यादव जिला उपाध्यक्ष, संजय मीर पूर्व मंडल अध्यक्ष, संजय शर्मा पार्षद, सुभाष पार्षद, गोरी शंकर पार्षद, ओम पार्षद,अमित शर्मा उर्फ चिंटू पार्षद, विजय मेहरा एडवोकेट, ईश्वर गुर्जर, नरेन्द्र यादव, सुभाष यादव, कर्मवीर यादव,नूतन सैनी और अनुराग उर्फ तबाही भी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment