मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल सम्बल योजना से मिलेगी दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चों को राहत।

कोटपूतली- बहरोड़।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप राज्य के प्रत्येक नागरिक को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है. इसी क्रम में राज्य में दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 15 दिसंबर 2024 से मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल सम्बल योजना का शुभारम्भ किया गया। 
योजनान्तर्गत दुर्लभ बीमारी से पीड़ित 0-18 वर्ष तक की आयु के बच्चों को प्रमाणीकरण के आधार पर 50 लाख रू. तक का निःशुल्क ईलाज एवं 5 हजार रू. प्रतिमाह आर्थिक सहायता दिये जाने का प्रावधान है। 
        
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला अधिकारी विपिन ने बताया की दुर्लभ बीमारी से पीड़ित पात्र ऐसे बच्चों के पालनकर्ता ई-मित्र अथवा स्वयं एसएसओ आई डी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ।
  
  उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कोटपूतली-बहरोड़ से संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।